ताजाब्रेकिगं

धौरहरा अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी, सुबह साढ़े आठ बजे तक नहीं पहुंचे चिकित्सक, वार्ड बॉय के भरोसे रही स्वास्थ्य व्यवस्था।

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
धौरहरा/नौतनवा । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा में सोमवार सुबह स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल तस्वीर देखने को मिली। सुबह करीब 8रू30 बजे तक वार्ड नंबर 4 माधव रमनगर धौरहरा आस्पताल में कोई भी चिकित्सक नहीं पहुंचा, जिससे इलाज के लिए आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह वार्ड बॉय के भरोसे संचालित होती रही। सुबह से ही अस्पताल पहुंचे मरीज डॉक्टरों के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन काफी देर तक कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं हुआ। मरीजों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर डॉक्टरों के अस्पताल न पहुंचने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *