ताजाब्रेकिगंमहाराजगंज

नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी में उत्साहपूर्वक मनाया गया कारगिल विजय दिवस

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनौली, महराजगंज।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी, सोनौली में शनिवार को कारगिल के अमर शहीदों की स्मृति में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और वीर सैनिकों के बलिदान के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।इस अवसर पर विद्यालय में भाषण, चित्रकला (पेंटिंग) एवं प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सहित सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल के वीर जवानों का साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *