ताजाब्रेकिगं

नशा मुक्ति के लिए नर्सिंग छात्रों की जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
तेजवापुर। नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के तहत गुरुवार को डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सबलापुर के नर्सिंग विभाग ने जागरूकता रैली निकाली। कॉलेज परिसर से चेतरा गांव तक निकली रैली में छात्र-छात्राओं ने ष्एक ही नारा, एक ही नामदृनशा मुक्त हो हिंदुस्तानष् सहित विभिन्न नारों से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक व सामाजिक हानियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। चेयरमैन डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला और नर्सिंग प्राचार्या डॉ. के. रोजा रानी ने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की। अंत में सभी ने नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *