ताजाब्रेकिगंसंत कबीर नगर

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
संत कबीर नगर । भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रव्यापी संकल्प के क्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद, संत कबीर नगर में आज ष्नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियानष् के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के लैपटाप के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्राओं द्वारा देखा गया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री जी के संदेश को गंभीरता एवं उत्साहपूर्वक सुना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों द्वारा नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण हुआ। उपस्थित विद्यार्थियों को अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। विद्यार्थियों ने ष्नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियानष् तथा ष्स्वस्थ युवा सशक्त भारतष् जैसे संदेशों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *