सोनभद्र

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी पर अपर जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद सोनभद्र एवं नगर पंचायत चुर्क घुर्मा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, सामग्री, साफ-सफाई एवं कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।नगर पालिका के वार्ड संख्या-4 स्थित चण्डी माता मंदिर में वंदन योजना के तहत कराए जा रहे अवस्थापना कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कोटा स्टोन, सीसी रोड, प्रकाश व्यवस्था एवं पौधरोपण का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर के बाहर रखी मोरम एवं गिट्टी की गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने पर मानक के अनुरूप सामग्री प्रयोग करने के निर्देश दिए।इसी वार्ड में निर्माणाधीन तालाब घाट का निरीक्षण कर तालाब में फैली जलकुंभी की सफाई कराने तथा सीढ़ियों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के प्रयोग के निर्देश दिए गए।जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के पास सीएण्डडीएस द्वारा निर्माणाधीन कल्याण मंडपम् में मोरम एवं ईंट मानक के अनुरूप न मिलने पर अपर जिलाधिकारी ने सामग्री की जांच कराने और मानक विपरीत पाए जाने पर ठेकेदार के बिल से नियमानुसार कटौती के निर्देश दिए। साथ ही अवर अभियंता की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में शिव मंदिर परिसर, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, छठ घाट एवं पार्क का निरीक्षण किया गया। परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक न मिलने पर नियमित सफाई तथा आवारा पशुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।चुर्क तिराहे के पास निर्माणाधीन दुकानों एवं डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को परियोजना पूर्ण होने तक नियमित निगरानी कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *