नौतनवा की सुमन लता यादव ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
दैनिक सत्ता मंत्र
लक्ष्मीपुर। नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 निवासी एवं नौतनवा इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त अध्यापक गणेश प्रसाद यादव की पुत्री सुमन लता यादव ने वनस्पति विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुमन लता यादव के शोध का विषय “ैजनकपमे वद च्वूकमतल डपसकमू ंदक क्वूदल डपसकमू क्पेमंेमे ।ेेवबपंजमक ूपजी ब्ंनसपसिवूमत ब्तवच ंदक ज्ीमपत ठपवबवदजतवस” रहा। उनके शोध में फूलगोभी की फसल को प्रभावित करने वाली पाउडरी मिल्ड्यू और डाउनी मिल्ड्यू रोगों तथा उनके जैविक नियंत्रण के उपायों का अध्ययन किया गया है। सुमन लता यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नौतनवा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से पूरी की। शिक्षा के क्षेत्र में भी वह लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तमान में सुमन लता यादव बिहार सरकार में बीपीएससी के माध्यम से चयनित होकर इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं और पश्चिमी चंपारण जिले में तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
