श्रावस्ती

न्यायमूर्ति ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की न्यायमूर्ति श्रीमती गरिमा प्रसाद ने जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्रावस्ती श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अल्का पांडेय, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) विनीत यादव, जेल अधीक्षक राजकुमार, डिप्टी जेलर अवधेश प्रसाद राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।बंदियों से संवाद कर जानी समस्याएंन्यायमूर्ति ने विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समुचित निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।रसोईघर से अस्पताल तक किया निरीक्षणनिरीक्षण के दौरान रसोईघर, खाद्यान्न स्टोर, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक एवं अस्पताल का जायजा लिया गया। इस दौरान कारागार परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।महिला बंदियों को फल और उपहार बांटेन्यायमूर्ति श्रीमती गरिमा प्रसाद ने महिला बंदियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद महिला बंदियों को फल एवं उपहार वितरित किए गए। निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने तथा बंदियों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *