ताजाब्रेकिगंसंत कबीर नगर

पत्नी के प्रेमी से पति ने कराई शादी, 21 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दी विदाई

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
संतकबीरनगर। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के डेवरी गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग और लगातार हो रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होकर उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, डेवरी गांव निवासी बुद्धिराम निषाद और फूलमती ने करीब 21 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। इस दंपति के पांच बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से फूलमती का गांव के ही अवधेश से प्रेम संबंध हो गया था। करीब दो महीने पहले वह अपने पति और पांचों बच्चों को छोड़कर अवधेश के साथ चली गई थी। बाद में परिजनों और ग्रामीणों के समझाने पर महिला वापस लौटी, लेकिन पारिवारिक विवाद खत्म नहीं हुआ। इसके बाद पति बुद्धिराम ने आपसी सहमति से अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में पत्नी फूलमती और उसके प्रेमी अवधेश का विवाह करा दिया। विवाह के दौरान परिजन और ग्रामीण भी मौजूद रहे। इस फैसले को लेकर बुद्धिराम ने कहा कि पत्नी का मन अब उसके साथ नहीं था और वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहना चाहती थी। उनका कहना था कि रोज-रोज के विवाद से बेहतर यही था कि वह अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ जीवन बिताए। इसी सोच के साथ उन्होंने दोनों की शादी कराकर पत्नी को विदा कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस अनोखे फैसले की चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *