महाराजगंज

पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
महराजगंज। नौतनवा। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न या अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष रूप से समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उनके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की भी है। उन्होंने एलआईयू इंस्पेक्टर के कथित अमर्यादित व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि दोषी अधिकारी के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पत्रकारों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ और मामले में कार्रवाई नहीं की गई, तो जिले के सभी पत्रकार एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *