ताजाबहराइचब्रेकिगं

पयागपुर पुलिस ने छात्राओं को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। जनपद के विकासखंड पयागपुर स्थित राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज, खजुरी में पयागपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराध जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों से सतर्क रहने का संदेश दिया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि ष्डिजिटल अरेस्टष् के नाम पर आने वाले फोन कॉल, फर्जी लिंक, अज्ञात ।च्ज्ञ फाइल, सोशल मीडिया पर सस्ते सामान का लालच, फर्जी निवेश योजनाएं तथा अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों से विशेष सावधानी बरतें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या व्यक्तिगत विवरण साझा न करें। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को कम किया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से अपील की कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें। जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस टीम ने विस्तार से उत्तर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *