सीधे खबरों पर जाएं
Wednesday, 18 November 2026
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभावी पहल रू 06 प्रकरणों की सुनवाई, 04 मामलों में आपसी सहमति से सुलह

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में की गई। कुल 06 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें दोनों पक्षों को उपस्थित कराकर काउंसलिंग एवं आपसी संवाद की प्रक्रिया अपनाई गई।सुनवाई एवं विस्तृत परामर्श के उपरांत प्राप्त 04 प्रकरणों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति स्थापित कर सुलह-समझौता कराया गया, जिससे संबंधित परिवारों में पुनः सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित हुआ। इसके अतिरिक्त 02 प्रकरणों में आवश्यक काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्षों को अग्रिम तिथि प्रदान की गई।महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *