ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

पिछड़ा समाज सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में बोले बसपा नेताकृ2027 में बहन जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। नवीन मॉडल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौघड़िया गोपालपुर निवासी एवं बसपा जिला संयोजक राम गोपाल प्रजापति के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय पिछड़ा समाज सामाजिक भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम राजभर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में बहुजन समाज पार्टी किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी, बल्कि पिछड़े, अतिपिछड़े और सर्वसमाज की जनता के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं समर्थक एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें और वर्ष 2027 में बहुजन समाज पार्टी की पुनः सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के समर्थन से बहन जी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारा एवं संगठन को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में देवीपाटन मंडल अध्यक्ष शशि आनंद देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, जिला महासचिव मंसाराम सिद्धार्थ, विधानसभा प्रभारी श्रावस्ती जीवनलाल, विधानसभा प्रभारी भिनगा सहज राम सिद्धार्थ, विधानसभा प्रभारी श्रावस्ती गुरुदीन चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष भिनगा केशव राम सोनकर, जिला संयोजक राम गोपाल प्रजापति, विधानसभा महासचिव भिनगा मोतीलाल भारती एवं जिला संयोजक भाईचारा कमेटी रामनरेश गौतम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने तथा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *