बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा आज विश्वकर्मा पूजा महोत्सव

दैनिक बुद्ध का संदेश
इकौना, श्रावस्ती। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 17 सितंबर, दिन गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया हैविश्वकर्मा पूजा का आयोजन निकट सत्यता दी आर्यन स्कूल के सामने स्थित मां बागेश्वरी मंदिर के प्रांगण में बने विश्वकर्मा मंदिर पर किया गया है । कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10रू00 बजे से शाम 4रू00 बजे तक होगा।इस अवसर पर विधि-विधान पूर्वक हवन-पूजन, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूजा महोत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से सभी भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है।
