ताजाबहराइचब्रेकिगं

बरामदे में सो रहे युवक को सांप ने डसा, इलाज से पहले मौत

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
विशेश्वरगंज (बहराइच)। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गुरुवार तड़के पुरैना मोड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घर के बरामदे में सो रहे 19 वर्षीय युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पंकज सोनी रात में अपने घर के बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पंकज रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने में अपनी मां का सहारा था। उसके पिता चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं, जबकि बड़ा भाई जम्मू में नौकरी करता है। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। विशेषज्ञों के अनुसार, वर्षा ऋतु में सांपों के घरों और आबादी वाले क्षेत्रों में आने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में घर के आसपास साफ-सफाई रखें, रात में जमीन पर सोने से बचें तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *