ताजा

बलरामपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कैंप,डायबिटीज, रक्तचाप और ओरल कैंसर की हुई जांच

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कैंप आयोजित कर लोगों को गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में डायबिटीज, रक्तचाप एवं ओरल कैंसर जैसे रोगों के संभावित लक्षणों की प्राथमिक स्तर पर पहचान करना और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श के लिए प्रेरित करना रहा।एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई और संभावित लक्षण पाए जाने पर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। ग्राम नंद नगर में सहायक चिकित्सक राम प्यारे ने 34 लोगों की जांच की। वहीं ग्राम सेखुईया में सहायक चिकित्सक अब्दुल लतीफ ने 25 तथा ग्राम सभा महिला में सहायक चिकित्सक जवाहरलाल ने 47 लोगों की स्क्रीनिंग की।इसी क्रम में मौर्य गंज में सहायक चिकित्सक विजय कुमार ने 35 लोगों और गणेशपुर में सहायक चिकित्सक अनंत राम ने 36 लोगों की जांच की। सभी शिविरों का सुपरविजन मायाराम चौहान ने किया।शिविर के दौरान ग्रामीणों को किसी भी संदिग्ध लक्षण के सामने आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई। लोगों को गुटखा एवं तंबाकू के सेवन से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए नियमित शारीरिक व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।संस्थान के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संभावित लक्षणों की समय रहते पहचान कर लोगों को उचित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *