बहराइच में अनुदानित मिलेट्स स्टोर का शुभारंभ, डीएम राजेश पाण्डेय ने किया उद्घाटन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को बहराइच में अनुदानित मिलेट्स स्टोर का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने किया। स्टोर केडीसी के पास स्थापित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य मिलेट्स यानी मोटे अनाज से तैयार उत्पादों को बढ़ावा देना तथा आमजन को स्थानीय स्तर पर इनके उत्पाद आसानी से उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंतर्गत अनुदानित स्टोर के माध्यम से विभिन्न मिलेट्स आधारित उत्पादों की बिक्री और उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, मिलेट्स को बढ़ावा देने से किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। स्टोर के शुभारंभ के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहें
