ताजा

बुद्धि सागर अवस्थी बने देवीपाटन मंडल के नोडल अधिकारी

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर/मथुरा बाजार। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन काउंसिल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन ने शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में ब्रह्मानंद अवस्थी इंटर कॉलेज कुदरगोड़वा, मथुरा बाजार, बलरामपुर के प्रबंधक बुद्धि सागर अवस्थी को देवीपाटन मंडल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। काउंसिल के महानिदेशक एवं रजिस्ट्रार डॉ. राम जी मिश्र तथा ट्रस्टी सचिव निरंजन कुमार मिश्र ने बुद्धि सागर अवस्थी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए कमल नयन साहू को भी काउंसिल की ओर से सम्मानित किया गया। काउंसिल पदाधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यों को विद्यार्थियों और समाज के लिए उपयोगी बताया।बुद्धि सागर अवस्थी के देवीपाटन मंडल का नोडल अधिकारी नियुक्त होने पर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने कहा कि नई जिम्मेदारी से मंडल में व्यावसायिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों के समन्वय को गति मिल सकती है। वहीं कमल नयन साहू के सम्मान से भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह है।इस अवसर पर शिक्षाविदों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने बुद्धि सागर अवस्थी और कमल नयन साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *