बहराइच

भाकियू (अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री को भेजा 6 सूत्रीय ज्ञापन, ₹600 गन्ना मूल्य व कर्जमाफी की उठाई मांग

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की जनपद इकाई द्वारा मासिक पंचायत के उपरांत किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।मांग पत्र में संगठन ने हाईकोर्ट के निर्णय का संदर्भ देते हुए पेराई सत्र 1996-97 से 2025-26 तक के विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान पर 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने, नए पेराई सत्र से पूर्व गन्ने का समर्थन मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल घोषित करने तथा किसानों का संपूर्ण कृषि कर्ज माफ करने की पुरजोर मांग की है।इसके साथ ही आगामी धान खरीद हेतु पर्याप्त क्रय केंद्र खोलने, पयागपुर गल्ला मंडी के नीलामी चबूतरों से अवैध कब्जे हटवाकर मंडी परिसर में खरीद सुनिश्चित कराने तथा ग्राम खंडवा (मौजा खुनीपुर) में खाद के गड्ढे (गाटा सं. 236) से अवैध कब्जा हटाने के लिए पुनः स्थलीय जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *