ताजाबस्तीब्रेकिगं

भाजपा की कार्यशाला में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने का आवाहन

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी बनकटी मण्डल की मासिक बैठक और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को बनकटी ब्लॉक मुख्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुये अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने कहा कि 12 अगस्त को बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता घर-घर जाकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में लोगों को जागरूक करते हुये राष्ट्र प्रेम का संदेश देंगे। बैठक में जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी राकेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांऊघाट प्रभारी राजू पाण्डेय, बनकटी मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय श्पवनश्, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रविचंद्र पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदम्बा शुक्ल एवं ब्रह्ममानंद शुक्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अनिल मौर्य, प्रधान श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष गिरजेश पाल, मनोज कुमार प्रजापति, कृष्णचंद्र मिश्र, हरीशचंद चौधरी, राम अदालत गौतम, हरीशचंद गौतम, शक्ति केंद्र संयोजक बिजेंद्र तिवारी, अतुल तिवारी, राम किशुन चौधरी, अनिल पाण्डेय, राधेरमण सिंह, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंगद कुमार, मीडिया प्रभारी अभिनंदन मिश्र, शिवम सिंह, अंशुमान शर्मा, सुबास शुक्ल, पप्पू चौधरी, कृष्ण मुरारी तिवारी, महेंद्र चौधरी, चन्द्रशेखर चौधरी, सुनील पाण्डेय, साधू शरण चौधरी, अर्जुन पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, राजनीश पाण्डेय, बदलू कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *