श्रावस्ती

भारी बारिश के बीच इकौना में गणेश प्रतिमा विसर्जन, सुरक्षा में तैनात रहा भारी पुलिस बल

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती ब्यूरो।नगर इकौना में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को भारी बारिश के बीच गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात रहा। डीजे और गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए राप्ती नदी के तट पर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया।जानकारी के अनुसार गणेश प्रतिमा का विसर्जन 24 सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन भारी बारिश को देखते हुए गणेश पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श कर विसर्जन कार्यक्रम को एक दिन के लिए स्थगित कर 25 सितंबर को करने का निर्णय लिया था।शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा शुरू हुई, जो दोपहर करीब 3 बजे तक चली। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालु उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस राप्ती नदी तक पहुंचा, जहां गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता ने विसर्जन कार्यक्रम में सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *