श्रावस्ती

महामाया बालिका इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प दिवस आयोजित

Spread the love

दैनिक बुद्ध का सदेश
श्रावस्ती। राजकीय महामाया बालिका इंटर कॉलेज, इकौना में प्रधानाचार्य निकिता वर्मा की अध्यक्षता में सेवा संकल्प दिवस का आयोजन किया गया।विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश जायसवाल मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतीश जायसवाल ने कहा कि संकल्प दिवस, विशेषकर अखंड भारत संकल्प, का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय गौरव और अखंडता की भावना को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन की विभीषिका और वेदना को स्मरण करते हुए राष्ट्र की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक अखंडता के प्रति निष्ठावान रहने की भावना नई पीढ़ी में विकसित करना आवश्यक है। प्रधानाचार्य निकिता वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्राओं को भारत के प्राचीन इतिहास, समृद्ध संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव से परिचित कराया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता में कक्षा 10 की संध्या ने प्रथम, पूर्णिमा ने द्वितीय तथा दिव्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9 की आकृति प्रथम, अर्पिता द्वितीय तथा माही तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 10 की आकांक्षा ने प्रथम, दिव्या मिश्रा ने द्वितीय तथा संगीता ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर वीरेंद्र मिश्रा, सत्य राम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *