सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन जयन्ती पर जरूरतमंदों में किया वस्त्र, फल का वितरण

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। महाराजा अग्रसेन जयन्ती अवसर पर रविवार को एम. डी. गोयनका फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान मे हथियागढ़ कुष्ठ आश्रम में सेवा अभियान चलाने के साथ ही जरूरतमंदों में मिष्ठान, प्रोटीन युक्त खाद्यान्न और वस्त्र का वितरण किया गया।भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपनी प्रजा के लिये जन कल्याण का जो मार्ग दिखाया वे सदैव याद किये जायेंगे।रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर अध्यक्ष डा. वी. के. वर्मा ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुये कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। रोटरी निरन्तर इस दिशा में कार्य कर रही है। कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता के आदर्श हमें सदैव मानवता की सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते रहेंगे।एम डी गोयनका फाउंडेशन के चेयरमेन किशन कुमार गोयल , रोटेरियन ओम प्रकाश मिश्रा, अनमोल मोदी, क्लब सचिव सुमिर गोयल, कौशल त्रिपाठी आश्रम प्रबन्धक कौशल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *