सोनभद्र

महिला सामुदायिक संगठनों के अगुवाओं को दिया गया जैविक खेती एवं संगठन मजबूती का प्रशिक्षण’                            

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। नवजीवन जन सेवा समिति के नेतृत्व में पानी संस्था एवं रोहिणी नीलकंठ फिल्मथ्रिपिस फाउंडेशन के सहयोग से सुअर सोत पंचायत  भवन में सामुदायिक महिला संगठनों के नेतृत्वकर्ताओं (अगुवाओं) का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में दस महिला संगठनों की अध्यक्ष एवं सचिवों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि महिला संगठनों को मजबूत, सक्रिय और नेतृत्वक्षम बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को संगठन की भूमिका, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक निर्णय, आपसी सहयोग, नियमित बैठक, जिम्मेदारियों के बंटवारे तथा समुदाय के मुद्दों पर मिलकर आवाज उठाने के बारे में जानकारी दी गई।प्रशिक्षण को रोचक एवं प्रभावी बनाने के लिए खेल और सहभागिता आधारित गतिविधियों का भी उपयोग किया गया। विभिन्न खेलों एवं सामूहिक अभ्यासों के माध्यम से टीम भावना, नेतृत्व, आपसी विश्वास, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया गया। इससे प्रतिभागियों ने सीखने के साथ-साथ उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।इसके साथ ही जैविक खेती, तकनीकी एवं जलवायु अनुकूल कृषि, खेती को बेहतर बनाने कीविधियों तथा जल संरक्षण पर विशेष जानकारी दी गई। महिलाओं से अपेक्षा की गई कि वे अपने संगठनों के माध्यम से गांवों में किसानों और समुदाय को जैविक खेती, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पानी बचाने के लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम में पानी संस्था से विवेक जी एवं हरिओम जी, नवजीवन जन सेवा समिति के सचिव कमलेश कुमार, क्लाइमेट वॉरियर्स कविता खरवार, मंजू मौर्य, आरती खरवार, मंजू खरवार एवं उषा खरवार, क्लाइमेट लीड शिवाकांत तथा संगठन की साथी नवरंग, मीना, राधिका एवं बसंती सहित सहित महिला संगठन की अगुवाओं ने प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि मजबूत महिला संगठन, सामूहिक नेतृत्व और आपसी सहयोग के माध्यम से गांवों में जैविक खेती, जल संरक्षण और जलवायु अनुकूल कृषि को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रशिक्षण ने महिलाओं में अपने संगठन और समुदाय के लिए नेतृत्व की नई ऊर्जा और आत्मविश्वास पैदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *