ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण योजना का जनपदीय कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती।शासन की महत्वाकांक्षी ष्मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण योजनाष् के अंतर्गत जनपदीय कार्यक्रम का आयोजन रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार, भिनगा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद के शिक्षकों एवं उच्च शिक्षा से जुड़े लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक रामफेरन पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, देवीपाटन मंडल प्रो. (डॉ.) पवन कुमार मौर्य सहित जनपद के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डॉ. कौशलेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. श्यामनारायण वर्मा, डॉ. उपेंद्र कुमार सोनी, डॉ. आशुतोष मिश्र, डॉ. शिवप्रताप राय, डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा, डॉ. हैदर अली, डॉ. अविनाश गुप्त, डॉ. महेश झा, डॉ. निर्देश एन. रवि, ज्योति प्रकाश पाण्डेय, रामबिहारी वाजपेयी, राजेश यादव, डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. ज्ञानचन्द्र यादव, सत्यव्रत सिंह सहित अनेक शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्य अतिथियों ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित करते हुए कहा कि यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है।कार्यक्रम का संचालन जनपदीय नोडल उच्च शिक्षा एवं प्राचार्य, महामाया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्रावस्ती डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने किया। उन्होंने योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सभी पात्र शिक्षकों से इसका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित शिक्षकों एवं लाभार्थियों ने शासन की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *