महाराजगंज

 योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ थाने में शिकायत

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र/सागर विश्वकर्मा नौतनवा, महराजगंज।

पूर्व जिलाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पांडेय ने नौतनवा थाने में प्रार्थना पत्र देकर एआईएसए की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नेहा बोरा द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है तथा सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।नरसिंह पांडेय ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तित्व के खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग समाज में तनाव पैदा कर सकता है।

oplus_65584

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *