ताजाबस्तीब्रेकिगं

रालोद की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन के मजबूती जोर आगामी विधानसभा चुनाव के लिये बनी रणनीति

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। राष्ट्रीय लोक दल की मासिक बैठक रविवार को प्रेस क्लब में जिलाध्यक्ष महिपाल पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश मिश्र ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय लोक दल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का संकल्प लें।बैठक का संचालन करते हुये क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन विस्तार में जुटे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करे।विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव राजा ऐश्वर्या राज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से ही राजनीतिक, सामाजिक लक्ष्य पूरे होंगे। मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके सिद्धांतों और किसान हितैषी सोच को जन-जन तक पहुंचाना ही राष्ट्रीय लोक दल का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का आह्वान किया।प्रदेश महासचिव अरुणेन्द्र पटेल ने कहा कि रालोद मजबूत हुई तो नौजवानों, किसानों का सपना साकार होगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने का हम सबका लक्ष्य होना चाहिये।बैठक के दौरान संगठन की समीक्षा भी की गई तथा बूथ स्तर पर नई समितियों के गठन, सदस्यता अभियान को गति देने और गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी कड़ी में रालोद के अध्यक्ष महिपाल पटेल का पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव अरुण कुमार चौधरी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गीता वर्मा, अभय पटेल, नागेन्द्र कुमार, शिवकुमार गौतम, इन्द्र बहादुर यादव, राजेश कुमार गुप्ता, अविनाश वर्मा, शिवम पटेल, मुकेश यादव, राम सुमेर, राम जगत, देवेंद्र प्रताप चौधरी, भूपेंद्र प्रताप, ओंकारनाथ चौधरी, राजेश कुमार, राहुल यादव, आशीष चौधरी, रामकमल, महेन्द्र यादव, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, विश्वनाथ यादव, श्रीराम चौधरी, राज वर्मा, राहुल वर्मा, अंकुर श्रीवास्तव, राहुल कुमार सोनकर, मुकेश विश्वकर्मा, अटल चौधरी, छठीलाल चौधरी, राज चौधरी, अजय चौरसिया, राम सजीवन द्विवेदी, सीपी चौधरी, दिलीप चौधरी, रामकृपाल चौधरी, रजनीकांत मिश्र, मुन्नीलाल, उमा चौधरी, मंजू देवी, उषा देवी, रंजना देवी, रीता, बसंती, सुरेश, चंद्रावती, विजय कुमार, इरफान अहमद, विजयपाल, राधेश्याम चौधरी, विवेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *