लखनऊ

राष्ट्रीय स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा का विस्तार करेगी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन काउंसिल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
लखनऊ। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन काउंसिल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन अब अपने व्यावसायिक एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करेगी। इस संबंध में काउंसिल के महानिदेशक एवं रजिस्ट्रार डॉ. राम जी मिश्र ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के नोडल अधिकारी (उच्च शिक्षा) डॉ. धर्मेन्द्र कुमार गुप्त से शिष्टाचार भेंट कर संस्था की योजनाओं एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए काउंसिल और ट्रस्ट के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं देश में कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *