लखनऊ उत्तर प्रदेश एवं उड़ीसा में पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट व अस्पताल निर्माण को लेकर हुई चर्चा
दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। डॉ. राम जी मिश्र से वनव्य इन्वेस्टमेंट के कृष्णा जी ने की मुलाकात, फंडिंग का दिया आश्वासन नई दिल्ली, 26 सितंबर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन काउंसिल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन के महानिदेशक एवं रजिस्ट्रार डॉ. राम जी मिश्र से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में वनव्य इन्वेस्टमेंट के कृष्णा जी से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान लखनऊ एवं उड़ीसा में पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट एवं अस्पताल के निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में युवाओं को रोजगारपरक पैरामेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराने तथा आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए अवसर विकसित करने की दिशा में सहयोग को लेकर चर्चा की। इस दौरान कृष्णा जी ने अस्पताल एवं इंस्टीट्यूट के निर्माण के लिए आवश्यक फंडिंग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया गया निवेश राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. राम जी मिश्र ने कहा कि काउंसिल का उद्देश्य देशभर में गुणवत्तापूर्ण वोकेशनल एवं पैरामेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सहयोग से लखनऊ एवं उड़ीसा सहित पूरे प्रदेश के क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा एवं रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकेंगे।
