बहराइच

लोन का झांसा, बैंक खाते बने साइबर ठगी का अड्डा

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ब्लटंरतं तीन शातिर गिरफ्तार, ₹3.90 लाख नकद समेत 25 एटीएम और 14 चेकबुक बरामदबहराइच ।लोन दिलाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक खाते खुलवाने और उन्हीं खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाकर निकालने वाले गिरोह का बहराइच पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन ब्लटंरतं के तहत थाना खैरीघाट पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से बैंकिंग दस्तावेजों का बड़ा जखीरा, नौ मोबाइल फोन, वैगनार कार और 3.90 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।पुलिस के मुताबिक थाना हरदी क्षेत्र के सिसैय्या चूड़ामणि निवासी प्रमुख तथा सिकन्दरपुर निवासी नारायण वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने लोन कराने का झांसा देकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए। खातों में अपने मोबाइल नंबर लिंक कराने के बाद आरोपियों ने पासबुक, एटीएम और चेकबुक भी अपने कब्जे में रख लीं। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल विभिन्न राज्यों में की गई साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए किया गया।मामला सामने आने और विरोध करने पर धमकी देने तथा खातों से क्रमशः ₹2.40 लाख और ₹4,800 निकलवाने का आरोप भी लगाया गया।इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचन के आधार पर पुलिस टीम ने राजापुर मोहल्ले में हाईवे किनारे से सुफियान, समीर अहमद और कृष्ण मुरारी प्रसाद को गिरफ्तार किया। बरामदगी में 25 एटीएम कार्ड, सात आधार कार्ड, 14 चेकबुक, डीएल, पैन कार्ड, पासबुक, 12 विजिटिंग कार्ड, नौ मोबाइल फोन और ₹3.90 लाख नकद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम स्थानांतरित कर निकालने की बात स्वीकार की है। तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *