ताजाबहराइचब्रेकिगं

वजीरगंज पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
वजीरगंज। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वजीरगंज पुलिस चौकी परिसर में देशभक्ति और उल्लास के बीच 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम एवं शौर्य के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अजीत कुमार त्रिपाठी एवं समस्त पुलिस स्टाफ ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई वितरित कर खुशी मनाई। चौकी प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को देश की सुरक्षा, अखंडता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सेवा के प्रति सदैव तत्पर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम प्रधानद भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाई और देशभक्ति के उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस चौकी परिसर को तिरंगे गुब्बारों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *