ताजाबहराइचब्रेकिगं

विशेश्वरगंज पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 190 ग्राम अवैध चिपड़ के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
विशेश्वरगंज, बहराइच।जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेश्वरगंज पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 190 ग्राम अवैध चिपड़ (38 पुड़िया) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना विशेश्वरगंज पुलिस टीम ने देवनपुर मोड़ के पास से छोटू पासी, निवासी ग्राम खरगौरा जनूब (गोपालपुर) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 38 पुड़िया अवैध चिपड़ बरामद हुई, जिसका कुल वजन लगभग 190 ग्राम बताया गया है। इस मामले में थाना विशेश्वरगंज पर मु0अ0सं0 241/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *