ताजाबहराइचब्रेकिगं

विशेश्वरगंज सीएचसी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
विशेश्वरगंज/बहराइच। विशेश्वरगंज ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंच कट्टा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी के नेतृत्व में सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुनाल मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आन-बान-शान तिरंगे को नमन किया।इसके पश्चात अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मुख्य अतिथि निशंक त्रिपाठी को बारी-बारी से बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में माल्यार्पण कर अतिथियों का सम्मान भी किया गया। विशेश्वरगंज ब्लॉक के वरिष्ठ एवं पुराने दैनिक जागरण के पत्रकार मन्नू तिवारी का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।समारोह के दौरान परिसर में भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके त्याग और बलिदान को नमन किया।इस अवसर पर सीएचसी पहुंच कट्टा विशेश्वरगंज के अधिकारी, कर्मचारी, अस्पताल स्टाफ तथा क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशहित के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *