श्रावस्ती

विश्वकर्मा मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा महोत्सव

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
इकौना, श्रावस्ती। बागेश्वरी मंदिर परिसर में स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा समिति के अध्यक्ष भास्कर नाथ विश्वकर्मा की अध्यक्षता में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुजारी पंकज पाठक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। यजमान के रूप में राम नरेश विश्वकर्मा रहे।कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष भास्कर नाथ विश्वकर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विशेष महत्व है। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कारखानों, कार्यस्थलों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में मशीनों, औजारों एवं उपकरणों की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से समाज में श्रद्धा और धार्मिक भावना मजबूत होती है।समाजसेवी प्रवीण कुमार बौद्ध ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा करने से कार्यक्षेत्र में उन्नति, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की जाती है।इस अवसर पर दीनबंधु विश्वकर्मा, विश्व हिंदू परिषद के अजय जायसवाल, बबलू शर्मा, स्वामीनाथ, डॉक्टर अरविंद कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर छैल बिहारी, श्रवण कुमार विश्वकर्मा, सत्य राम विश्वकर्मा, ननके विश्वकर्मा, भुवनेश्वर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *