ताजाबहराइचब्रेकिगं

विश्व स्तनपान सप्ताहरू डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पोस्टर, क्विज व सेमिनार से जागरूक हुए छात्र

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सबलापुर के नर्सिंग विभाग में पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्तनपान के महत्व तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में जीएनएम फाइनल ईयर की छात्राओं ईशा तिवारी, शीतू शुक्ला एवं नेहा ने स्तनपान के लाभ, नवजात शिशु के उचित पोषण तथा माताओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। क्विज प्रतियोगिता का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर अलका गुप्ता ने किया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया। नर्सिंग प्राचार्या डॉ. के. रोजा रानी ने कहा कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां का दूध पिलाना उसके संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शिशु को जन्म के पहले छह माह तक केवल स्तनपान कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर संगीता पाल, अलका गुप्ता, रवींद्र सिंह जादौन, डॉ. यशवंत सिंह, राहुल श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, राजन यादव, आंचल सिंह, सुषमा गिरी, एकता सिंह, मोनिका, सौम्या सिंह, लवीशा प्रजापति, संगीता दूबे, सुमति सिंह, अर्पिता, अनुराधा, दिव्या मिश्रा सहित संस्थान के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *