सोनभद्र

विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 62वां स्थापना दिवस, सैकड़ों सनातनी हुए शामिल

Spread the love


दैनिक सत्ता मंत्र
कोन, सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को कोन पंचमुहान के पास स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर संगठन का 62वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, हिंदू समाज की एकजुटता और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की पहचान है, जिसकी रक्षा और संरक्षण के लिए समाज को संगठित एवं जागरूक रहना आवश्यक है।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा हिंदू समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने सनातन धर्म से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डालते हुए आपसी भेदभाव दूर कर समाज और संस्कृति की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।समारोह में विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी कुमार जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्र, काशी प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन, प्रांत धर्मप्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी, जिला मंत्री हरिशंकर वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्य, संगठन की भूमिका तथा समाज में सेवा और जागरूकता के कार्यों पर चर्चा की।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान, प्रखंड अध्यक्ष चोपन अजय, प्रखंड मंत्री सोनू, जिला उपाध्यक्ष संतोष, प्रखंड संयोजक हृदय निवास पांडेय, प्रखंड मंत्री वीरेंद्र गुप्ता, सुशील चतुर्वेदी, सुनील मिश्रा समेत विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता एवं सैकड़ों सनातनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *