ताजाबलरामपुरब्रेकिगं

शराब के नशे में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या, मां गंभीर घायल

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
तुलसीपुर, बलरामपुर। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जारवा रोड स्थित लाल चौराहा निवासी 60 वर्षीय कल्लू की कथित रूप से उनके ही बेटे ने मारपीट कर हत्या कर दी, जबकि उनकी पत्नी फूलमती गंभीर रूप से घायल हो गईं।बताया जा रहा है कि 25 जुलाई को कल्लू रोज की तरह मजदूरी कर घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा पिंटू अपनी मां फूलमती की पिटाई कर रहा था। जब कल्लू ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोप है कि पिंटू ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद सबसे छोटे बेटे गोलू ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। वहीं फूलमती का उपचार जारी है। उनके एक हाथ में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।परिजनों के अनुसार आरोपी पिंटू शराब के नशे में था और अक्सर घर में विवाद करता था। मझले बेटे राजू ने भी बताया कि आए दिन होने वाले विवादों के कारण वह पहले ही परिवार से अलग रहने लगा था।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों तथा घटना की पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *