सोनभद्र

शातिर चोर गिरफ्तार, 09 मोबाइल व 02 लैपटॉप बरामद

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ’ ऋषभ रुणवाल’ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी ’ विनय प्रभाकर साहनी’ के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी ’ धर्मेन्द्र सिंह’ के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस ने सरकारी अस्पताल दुद्धी से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के ’09’ एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं ’02’ लैपटॉप बरामद किए गए हैं। 16.07.2026 को सरकारी अस्पताल दुद्धी से तीन सरकारी मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दुद्धी पर ’मु0अ0सं0-203/2026’ धारा 331(4), 305(।) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। सीसीटीवी में प्राप्त संदिग्ध की फोटो का ’यक्ष (ल्ंोी)’ ऐप के माध्यम से मिलान करने पर अभियुक्त की पहचान ’सुन्द्रेश कुमार उर्फ जादूगर उर्फ बमबम’ के रूप में हुई। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर रजखड़ तिराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर ’मुकदमे में धारा 317(2), 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी’ करते हुए अभियुक्त कर चालान न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *