सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

शाहिद अख्तर बने प्रांतीय महामंत्री मिली दोहरी जिम्मेदारी

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
ओबरा/सोनभद्र। विद्युत कार्यालय कार्मिक संघ की केंद्रीय कार्यसमिति के अनुमोदन के बाद संगठन का विस्तार करते हुए शाहिद अख़्तर को प्रांतीय महामंत्री मनोनीत किया गया है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि शाहिद अख्तर संगठन में प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री के साथ साथ प्रांतीय महासचिव के दायित्व का भी निर्वहन करेंगे। प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री व प्रांतीय महामंत्री का दोहरा दायित्व मिलने पर नवनियुक्त पदाधिकारी शाहिद अख्तर ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रांतीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ष्मुझ पर जो विश्वास केंद्रीय कार्यसमिति और प्रांतीय अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव ने जताया है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूँ।मुझे जो दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊँगा। संघ के प्रत्येक कर्मचारी के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। संगठन को प्रांतीय स्तर पर और अधिक एकजुट व मजबूत बनाने के लिए मैं दिन-रात तत्पर रहूँगा।

 

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *