ताजाबस्तीब्रेकिगं

शिव भक्त कांवड़ यात्रियों की सेवा पुनीत कार्य- दयाराम चौधरी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। श्रावण मास के पावन अवसर पर शिव भक्त कांवड़ यात्रियों की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से स्थान-स्थान पर सेवा शिविर, चिकित्सा शिविर लगाये गये हैं। रविवार को अमहट घाट के निकट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुये पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दयाराम चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सेवा का पर्व है। लाखों शिव भक्त कठिन यात्रा कर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का अवसर है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिविर में प्रत्येक कांवड़ यात्री को परिवार जैसा सम्मान और बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास सराहनीय है।जिला संयोजक शिवेन्द्र सिंह, जिला प्रमुख, डॉ. गजेन्द्र उबरन गिरी ने बताया कि चिकित्सा शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिये पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था की गई है जिससे उन्हें आस्था के इस महापर्वं कोई असुविधा न होने पाये।चिकित्सा शिविर को संचालित करने में अखिलेश सिंह, आकाश सिंह, किशन मिश्रा, अमरेन्द्र पाण्डेय सहित विद्यार्थी परिषद के अनेक पदाधिकारी योगदान दे रहे हैं। चिकित्सा शिविर के उद्घाटन अवसर पर अभिषेक चौधरी, सैम चौधरी, आशीष चौधरी, धीरज चौहान, महेंद्र चौधरी, मनीष चौधरी,राम बहादुर वर्मा,रामफल पटेल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *