सोनभद्र

श्रमिकों को योगी सरकार की सौगात, सुकृत और डाला बाजार में बनेंगे श्रमिक सुविधा केंद्र

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनभद्र। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले में दो डॉ. भीमराव अंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र (लेबर अड्डा) बनाए जाएंगे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि इसके लिए ग्राम सुकृत में 253 वर्ग मीटर और डाला बाजार वार्ड नंबर चार में 200 वर्ग मीटर भूमि का चयन किया गया है।दोनों केंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को भेजा गया है। दोनों केंद्रों पर तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।श्रमिक सुविधा केंद्रों में श्रमिकों के लिए सुरक्षित प्रतीक्षालय, छायादार शेड, पेयजल, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, बिजली, पंखे और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा होगी। यहां श्रमिकों का पंजीकरण भी किया जाएगा तथा उन्हें श्रम विभाग और भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि इन केंद्रों के बनने से दिहाड़ी श्रमिकों को धूप और बारिश में खुले स्थानों पर काम की तलाश में खड़े रहने से राहत मिलेगी और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *