ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

श्रावस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.75 किलो गांजा व बोलेरो समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नवीन मॉडर्न पुलिस थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा, 107 मिट्टी की चिलम, तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो नियो वाहन, तीन मोबाइल फोन, ₹3,590 नकद तथा अन्य सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जयहरी मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई 2026 को थाना गिलौला पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति का नाम सोमनाथ निवासी कटरा बताया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महिंद्रा बोलेरो नियो वाहन (न्च्32च्म्0417) से गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने परशुरामपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। क्षेत्राधिकारी इकौना की मौजूदगी में तलाशी लेने पर वाहन से 5.75 किलोग्राम अवैध गांजा, 107 मिट्टी की चिलम, मोमबत्ती, रोलिंग पेपर, पैकिंग पन्नी, तीन मोबाइल फोन तथा ₹3,590 नकद बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो नियो वाहन को भी सीज कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सोमनाथ, गंगाराम तिवारी और छेदीलाल, निवासी थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना में मु0अ0सं0 97/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। श्रावस्ती पुलिस ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *