सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर

Spread the love

बल
दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य की अध्यक्षता में सोमवार को सिंचाई डाक बंगला, रॉबर्ट्सगंज में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा की गई।मुख्य अतिथि प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी सुमंत सिंह मौर्य ने संगठन विस्तार पर जोर दिया। इस दौरान रामचंद्र मौर्य, सोनल गोंड, रामसूरत धागर और जावेद अली ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि पार्टी किसानों, नौजवानों और वंचितों के अधिकारों तथा स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर मजबूती से संघर्ष करेगी। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *