ताजाबहराइचब्रेकिगं

सनसनीखेज वारदात बहराइच में चोरों का धावा, एक रात में उजड़ गई गृहस्थी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुड़वा में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण कल्लू गौढ़ी के घर में देर रात अज्ञात चोर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखा बक्सा तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान समेट लिया। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और बक्से का ताला टूटा मिला। यह देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त मजबूत की जाए और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। अब सवाल यह उठता है कि जब चोर बेखौफ होकर घरों में सेंध लगा रहे हैं, तो आखिर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *