ताजाब्रेकिगंमहाराजगंज

सपा नेता बैजू यादव की पहल से व्यापारियों के संघर्ष को मिली बड़ी जीत, सोनौली में खुला डिवाइडर का कट

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनौली /नौतनवा। सोनौली हाईवे पर डिवाइडर का कट बंद होने से परेशान व्यापारियों और स्थानीय लोगों की समस्या को लेकर चल रहा संघर्ष आखिरकार रंग लाया। सपा नेता बैजू यादव की पहल और व्यापारियों की मांग के बाद सोनौली में डिवाइडर का कट खोल दिया गया। कट खुलने से बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। डिवाइडर का कट बंद होने के कारण व्यापारियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने से व्यापारियों में भी नाराजगी थी। व्यापारियों ने कट खोलने की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाई थी। सपा नेता बैजू यादव ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष उनकी मांग को प्रमुखता से रखा। इसके बाद डिवाइडर का कट खोल दिया गया। कट खुलने के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, सभासद राजकुमार नायक समेत बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। व्यापारियों ने कट खुलने पर खुशी जताते हुए इसे उनके संघर्ष की बड़ी जीत बताया। व्यापारियों का कहना है कि कट खुलने से बाजार में आवागमन सुगम होगा और कारोबार को भी इसका लाभ मिलेगा। वहीं, बैजू यादव ने कहा कि व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *