सोनभद्र

साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की ₹4999 की धनराशि कराई गई वापस’

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल’ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर ’ सुधीर सिंह’ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज ’ निवास पाण्डेय’ के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की ₹4999 की धनराशि उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।आवेदिका के साथ साइबर ठगी कर ₹4999 की धनराशि का फ्रॉड कर लिया गया था। शिकायत प्राप्त होने पर थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा छब्त्च् पोर्टल पर प्रकरण का तत्काल अवलोकन करते हुए संबंधित बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई गई। तत्पश्चात ट्रांजैक्शन से संबंधित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक से ई-मेल एवं पत्राचार के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि में से ₹4999 उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदिका द्वारा थाना पन्नूगंज पुलिस एवं साइबर टीम के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *