ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

सावन के प्रथम सोमवार पर छात्रों ने निकाली शिव भक्ति रैली, बनीनाथ शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
कटरा, श्रावस्ती। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज, कटरा श्रावस्ती के छात्रों ने भक्ति एवं आस्था से ओतप्रोत शिव भक्ति रैली निकालकर बनीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेविका एवं भाजपा जिला समिति की सदस्य अर्चना बाजपेई ने पुरानी वर्मा मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने ष्ॐ नमः शिवायष् और ष्हर-हर महादेवष् के जयघोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर अर्चना बाजपेई ने कहा कि सनातन धर्म में सावन के प्रथम सोमवार का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि श्रावस्ती स्थित बनीनाथ शिव मंदिर एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर है। यहां श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं भगवान भोलेनाथ अवश्य पूर्ण करते हैं। उन्होंने मंदिर को पांडवकालीन बताते हुए कहा कि कजरी तीज के अवसर पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराते हैं। रैली श्रावस्ती के प्रमुख मार्गों से होते हुए बनीनाथ शिव मंदिर पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन एवं जलाभिषेक किया। कार्यक्रम में पंकज कुमार द्विवेदी, अनोखी लाल पाठक, प्रवीण कुमार बौद्ध, जानकी प्रसाद वर्मा, राजेश कुमार पांडे, एस.पी. सिंह परिहार, लवकुश पांडे सहित विद्यालय परिवार एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *