ताजाबहराइचब्रेकिगं

सीएचसी पयागपुर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी की उपस्थिति में अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में डॉ. शरद भारती, बीपीएम अनुपम शुक्ल, टीपी यादव, हिमांशु मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएचसी में भर्ती 21 लाभार्थियों को मिष्ठान एवं फल वितरित किए गए। वहीं 11 क्षय रोगियों को पोषण पोटली भेंट कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति सहयोग का संदेश दिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों को तिरंगा झंडे वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। स्वास्थ्य कर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *