ताजाब्रेकिगंमहाराजगंज

सोनौली कोतवाली में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनौली, महराजगंज। आगामी पावन पर्व ईद मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को सोनौली कोतवाली परिसर में शांति समिति एवं जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, धर्मगुरु तथा मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कोतवाल महेंद्र मिश्र ने सभी से प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाने की अपील की। बैठक के दौरान उन्होंने शोभायात्रा एवं जुलूस को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि झंडों में लोहे के पाइप का प्रयोग न किया जाए, जुलूस के मार्ग पर कहीं गड्ढे या अवरोध न हों, डीजे वाहनों पर क्षमता से अधिक लोगों को सवार न किया जाए तथा पूरी शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से निकाली जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कोतवाल ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सभी समुदायों के सहयोग से पर्व को सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने कोतवाल महेंद्र मिश्र के इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *