महाराजगंज

सोनौली सीमा पर 600 ग्राम संदिग्ध चरस बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार बस की एक्स-रे जांच में कार्टून के अंदर छिपा मिला पैकेट, दिल्ली के रास्ते शिमला ले जाने की थी योजना

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसएसबी की 22वीं वाहिनी की बी समवाय टीम ने सोनौली सीमा पर एक नेपाली नागरिक के कब्जे से 600 ग्राम चरस जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), क्षेत्रीय मुख्यालय गोरखपुर को सौंप दिया गया। एसएसबी के अनुसार, 22 सितंबर की शाम करीब 7रू20 बजे सोनौली सीमा पर नियमित बस चेकिंग के दौरान यात्रियों और उनके सामान की एक्स-रे जांच की जा रही थी। इसी दौरान चाउ-चाउ के एक कार्टून में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। तलाशी लेने पर टेप से लिपटा पैकेट बरामद हुआ, जिसमें चरस जैसा संदिग्ध पदार्थ मिला। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर वजन करीब 600 ग्राम पाया गया।तलाशी में नेपाली मुद्रा 11,200 रुपये और भारतीय मुद्रा 320 रुपये भी बरामद हुई। आरोपी की पहचान धीरेन्द्र धर्ती मगर (31), निवासी ग्राम निसी, जिला बाग्लुङ, गंडकी प्रदेश, नेपाल के रूप में हुई।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कथित रूप से यह संदिग्ध पदार्थ नेपाल निवासी रोशन नामक व्यक्ति से खरीदा था। वह इसे सोनौली के रास्ते दिल्ली और फिर शिमला ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था।एसएसबी ने बरामद संदिग्ध पदार्थ, नकदी और अन्य सामग्री को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। 23 सितंबर की सुबह आरोपी को बरामद सामग्री समेत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए एनसीबी, क्षेत्रीय मुख्यालय गोरखपुर को सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *