बस्ती

स्काउट.गाइड शिविर के समापन पर विधायक ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
संतकबीरनगर। मेहदावल तहसील क्षेत्र के मेंहदूपार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में आयोजित स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी रहे। उन्होंने छात्र.छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट और गाइड प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासनए स्वावलंबन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है। युवाओं में ऊर्जा और समर्पण की भावना समाज को सकारात्मक दिशा देने में सहायक होती है। राष्ट्र निर्माण में अनुशासित और जिम्मेदार युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामचंद्र शुक्लए शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र.छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह और अनुशासन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *